प्रशासन का कड़ा एक्शन, आरोपियों का घर किया जमींदोज

State Desk, उज्जैन, मध्य प्रदेश।

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल को नगर भ्रमण कराने निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान खास समुदाय के लोगों अपनी छतों से श्रद्धालुओं पर थूका था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया है।

इस घटना को लेकर भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता एक साथ थाने पहुंचे थे और कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

डीजे के साथ घर ढहाने पहुंचा था प्रशासन: 

बुधवार को नगर निगम और पुलिस का अमला ढोल और DJ लेकर आरोपियों का घर ध्वस्त करने पहुंचाथा। कार्रवाई होने तक शहर के टंकी चौक इलाके की दुकानों को खुलने नहीं दिया गया। टीम ने सबसे पहले आरोपी अदनान मंसूरी के घर को खाली करवाया और उसके मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। एडिशनल SP आकाश भूरिया ने बताया कि धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले के मकान को ढहाया गया है। ताकि सबको मैसेज जाए कि हिंसा भड़काने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुनादी कर की कार्रवाई:

समुदाय के युवकों द्वारा वीडियो वायरल हुआ था उसके बाद लगातार मांग की जा रही थी कि आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाए। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी शिवराज सिंह चौहान से मांग की थी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इसी को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम गोपाल मंदिर क्षेत्र पहुंची यहां पहले डीजे के साथ मुनादी की गई फिर ढोल बजाए गए और मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि उज्जैन में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले और दंगा जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूरी कहानी : 

उज्जैन सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले थे। भगवान महाकाल की सवारी ढाबा रोड से गुजर रही थी। आगे मुस्लिम इलाका था, जहां से सवारी गोपाल मंदिर की ओर घूम जाती है। लोहे की टंकी के पास कुछ विशेष समुदाय के युवकों ने अपनी छत से श्रद्धालुओं पर थूक दिया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना की जानकारी लगते ही उज्जैन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खाराकुआ थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी. वही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *