Newspost, Offbeat Desk.

खाद के लिए विवाद

यूरिया खाद के लिए किसानों और प्रशासन के बीच चल रहे विवाद के बीच सिंगरौली के विधायक राम निवास शाह व देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को साथ लिए और पहुंच गये मार्कफेड के वेयरहाउस। यहाँ इनके पहुंचने से न तो खाद का गोदाम भर गया और न ही किसानों की परेशानी कम हुई। लेकिन किसानों को राहत व आश्वासन जरूर मिला है। 🥹

तिरंगे से ऊपर इस्लामी झंडा!

UP में एक इमाम साहब ने भावावेश में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान कर दिया, राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा फहराया इस्लामी मजहबी झंडा।

यह मामला यूपी के कौशांबी का है। वहां के एक इमाम द्वारा एक मस्जिद की मीनार पर तिरंगे से ऊंचा इस्लामी झंडा फहराने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत वहां से इस्लामी झंडा हटवा दिया।

यह कृत्य राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान के विरुद्ध माना गया है और इमाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 😢

नेपाल में 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन

नेपाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), यूट्यूब, व्हाट्सएप, टिकटॉक, लिंक्डइन, थ्रेड्स, मैसेंजर और अन्य प्रमुख ऐप्स शामिल हैं। यह प्रतिबंध मुख्य रूप से उन प्लेटफॉर्म्स पर लगाया गया है जो नेपाल में आधिकारिक रूप से रजिस्टर नहीं हुए हैं। नेपाल टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (NTA) ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को निर्देश दिया है कि वे इन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दें। 🤬

महाराष्ट्र में 'गज़वा-ए-हिंद' की साजिश!

केवल मुस्लिमों के लिए बनाई जा रही “हलाल टाउनशिप सुकून, मचा हड़कंप।

मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर नेरल (कर्जत) में प्रस्तावित ‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप’ विवादों से घिर गया है। इसको लेकर गजबा ए हिंद और सरिया का जिक्र होने लगा है।

इसको लेकर अब राजनीति भी गरमाने लगी है। इस निर्माण को भारतीय संविधान का निरादर और कट्टरवाद को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।

हम ऐसी ही फिल्टर्ड न्यूज़ हर दिन आपको परोसने का प्रयास करेंगे. नियमित अपडेट्स के लिए आप हमारे चैनल को फॉलो जरूर कर लें. 🙏

One thought on “Filtered News : आज की छनकर निकली खबरें 🧐”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *