राष्ट्रीय नीति बनाने में सहायक होगा यह सर्वे
Newspost, National Desk. @rohitgupta
New Delhi. भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों की आज 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ यह जनगणना ऐतिहासिक कही जा सकती है।भारत के इतिहास में पहली बार, दो प्रमुख चरणों में आयोजित यह जनगणना विशेष है। देश भर के नागरिक जनगणना अधिकारी के अपने दरवाजे पर आने का इंतजार किए बिना, अपने घर से संबंधित आंकड़े इस बार नागरिक स्वयं ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
आज से शुरू हो गई है यह जनगणना
यह प्रक्रिया आज 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। देशवासियों को 15 दिनों के भीतर कुछ अहम जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने 2027 की जनगणना से जुड़ी कई अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना में 30 लाख एन्युमरेटर्स, सुपरवाइजर और अधिकारी शामिल होंगे। फरवरी 2027 में दूसरा चरण होगा।
विभिन्न भाषाओं में है प्रश्नावली
इस सर्वे में आप 16 भाषाओं में 33 प्रश्नों की प्रश्नावली का अपनी भाषा में जवाब दे सकते हैं। प्रश्नावली के प्रश्नों में आपको अपने घर की संपत्ति, शिक्षा और अन्य विवरण भरना है। इस प्रक्रिया के बाद 16 अंकों की स्व-गणना आईडी जेनरेट हो जाएगी जिसे आपको सेव कर लेना होगा।
आपके काम की बड़ी बातें -
आज 1 अप्रैल 2026 से हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू होगी जिसके तहत आवास की स्थिति और सुविधाओं से संबंधित आंकडे एकत्र किए जाएंगे। इसमें 33 मदों पर डेटा एकत्र किया जाएगा, जिसमें आपके घर की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, परिवार की संपत्ति और परिवार के मुखिया का नाम और लिंग जैसी बुनियादी जानकारी शामिल होती है। 45 दिनों की हाउसलिस्टिंग प्रक्रिया में पहले 15 दिन पूरी तरह से स्व-गणना के लिए निर्धारित है। स्व-गणना का मतलब अपनी और अपने घर की जानकारी किसी सरकारी कर्मचारी के बजाय स्वयं 'ऑनलाइन पोर्टल' के माध्यम से दर्ज करना है।
2027 में जनसंख्या गणना का दूसरा चरण होगा
16 भाषाओं में 33 प्रश्नों के जवाबः आप 16 भाषाओं में 33 प्रश्नों के जवाब देकर अपने घर की संपत्ति, शिक्षा और अन्य विवरण भर सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद 16 अंकों की स्व-गणना आईडी जेनरेट हो जाएगी जिसे आपको सेव कर लेना है।अगले 30 दिनों में जब सरकारी जनगणना कर्मी आपके घर आएंगे। आपको वह 16 अंकों की यूनिक स्व-गणना आईडी देनी होगी, जिससे डेटा वेरिफाई किया जा सके। स्व-गणना पोर्टल के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन अन्य प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किए हैं।
इस महाभियान के लॉन्चिंग के दिन यानी आज, राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के महामहिमों ने अपना विवरण निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार भर दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपना विवरण स्वयं भरें और देश की उन्नति के लिए अपना योगदान अवश्य दें।
