रामपुर बाघेलान पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
Newspost, MP Regional.
मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिहा में संजू उर्फ सौरभ की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों नामित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी अनुसार ग्राम बैरिहा थाना रामपुर बाघेलान निवासी सूचनाकर्ता मानेन्द्र पाण्डेय पिता लालजी पाण्डेय उम्र 35 वर्ष ने गत शनिवार को सूचना दी गई कि उसका भाई संजू उर्फ सौरभ पाण्डेय उम्र 32 वर्ष, दिनांक 26.07.2024 को ग्राम बगहाई में जुताई करने हेतु गया था। वहाँ से वापस आते समय रात लगभग 8 बजे ग्राम बैरिहा के मृत्युंजय पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय एवं उनकी माँ ने अपने घर के सामने रोड पर ट्रैक्टर को रोका और संजू को ट्रैक्टर से उतारने के बाद पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है।
रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्र. 575/24 धारा 126(2), 127(2), 103(1), 3/5 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही की गई। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता (भा.पु.से) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीरेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की गई।
पुलिस टीम द्वारा उक्त सभी आरोपीगण मृत्युंजय पाण्डेय पिता रामखेलावन पाण्डेय उम्र 36 वर्ष, धनंजय पाण्डेय पिता रामखेलावन पाण्डेय उम्र 30 वर्ष एवं श्रीमती कुशुमकली पति रामखेलावन पाण्डेय उम्र 70 वर्ष सभी निवासी ग्राम बैरिहा थाना रामपुर बाघेलान को दिनांक 28.07.2024 को गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरी. उमेश प्रताप सिंह थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान, सउनि राजेन्द्र तिवारी, सउनि लवकुश मिश्रा, सउनि कुंजमणि मिश्रा, सउनि अभय राज सिंह, सउनि नरेन्द्र सिंह गहरवार, प्र आर चितेन्द्र पाण्डेय, प्र आर चालक तुलसी दास, आर अनूप मिश्रा, आर विक्रम दीक्षित, आर प्रवीण तिवारी, सउनि सुरेन्द्र कुमार एवं सायवर सेल सतना से उप निरी अजीत सिंह, सउनि दिपेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
