मंडल अध्यक्ष भाजपा के प्रयास से विधायक ने की प्रशंसनीय पहल

Newspost, MP, Bihari Lal Gupta.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। जिले के निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से इलाज के नाम पर लूट हो रही है। यह हमारा कहना नहीं है। लेकिन बैढ़न के एक निजी अस्पताल द्वारा आयुष्मान योजना से इलाज करने के बजाय गरीब आदिवासी महिला रोगी से वसूली गई मोटी रकम इस तथ्य का पुष्टि करने वाली घटना है। यह मामला बैढ़न के वंदना हॉस्पिटल का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार आयुष्मान कार्ड धारक आदिवासी महिला ने इसकी शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई, गजेन्द्र अग्रहरी से की। मंडल अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम को दी। विधायक मेश्राम ने इस संवेदनशील विषय को गंभीरता से लिया। विधायक के तेवर देखने के बाद अस्पताल संचालक ने अपनी गलती मान ली और जमा कराई गई रकम चेक के जरिए वापस कर दिया। 

यह था मामला-

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर ब्लॉक के कुकराव गांव निवासी आयुष्मान कार्ड धारी बुटली पति स्वर्गीय हीरा सिंह के इलाज से यह मामला जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि पैर फ्रैक्चर होने पर वह वंदना हॉस्पिटल बैढन में भर्ती हुई थी। जिसमें गरीब आदिवासी महिला द्वारा आयुष्मान कार्ड, गरीबी रेखा कार्ड दिए जाने के बावजूद भी हॉस्पिटल द्वारा ₹ 44500 मरीज से इलाज के लिए जमा करवाये गये थे। पीड़ित आदिवासी महिला ने सरई मंडल अध्यक्ष गजेंद्र अग्रहरी को फोन कर अपनी पीड़ा बताई। जहां मंडल अध्यक्ष ने देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम को विधवा के साथ अस्पताल द्वारा की गई अनैतिक वसूली की जानकारी दी गई। 
वहीं भाजपा विधायक मेश्राम ने वंदना हॉस्पिटल के जिम्मेदारों से बात की तो अस्पताल प्रबंधन ने स्वीकार किया कि उन्होंने आयुष्मान योजना से इलाज के बाद भी भर्ती की गई आदिवासी महिला के परिजनों से इलाज का पैसा जमा करवाया है। देवसर विधायक के पहल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पीड़ित से इलाज के नाम पर जमा करवाए पैसे को चेक के माध्यम से वापस कर दिया। पैसा मिलने के बाद पीड़िता ने विधायक, कलेक्टर व मंडल अध्यक्ष सरई का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *