पुलिस अधीक्षक सिंगरौली निवेदिता गुप्ता ने लिया स्ट्रिक्ट एक्शन

Newspost, MP State Desk.

Bhopal/Singrauli. उप पुलिस महानिरीक्षक विशाल मध्य क्षेत्र भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक जारी कर दिनांक 10.7.2024 के माध्यम से 15 अगस्त परेड 2024 के राष्ट्रीय पर्व के लिए प्रत्येक जिले में आयोजित परेड में एक बैंड दल की स्थापना हेतु जिले को बैंड कार्मिक आवंटित किए गए थे। साथ ही 15 अगस्त परेड में जिलेवार आवंटित बैंड के उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए एक साथ अभ्यास कराए जाने हेतु जिले से भी एक निश्चित संख्या में रिजर्व बल को बैंड वादन अभ्यास हेतु 36 वीं वाहिनी विसवल, बालाघाट के लिए रवाना किया जाकर उन्हें आमद देने हेतु निर्देशित किया गया था, इन आदेशों के पालन में इकाई से भिजवाने के निर्देश दिये गये थे। किंतु आरक्षक (1) नरेंद्र थाना बैढ़न आरक्षक 211, संतोष साहू थाना विंध्यनगर (3) मूलाधाकड़ नवानगर (4) आरक्षक अरविंद सिंह थाना बरगवां जो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों की अवहेलना स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित पाए जाने पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने लाइन अटैच कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *