गोलाई बस्ती जयंत से गायब हुई थी 12 साल की बच्ची

Newspost, Regional Desk, Jayant, MP.

सिंगरौली, 28 जुलाई। विंध्यनगर थाना की जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के गोलाई बस्ती से शनिवार की सुबह से गुमशुदा 12 साल की एक बच्ची को पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर सीधी से बरामद करने में सफलता हासिल की है। चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देश व एएसपी शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन, सीएसपी पीएस परस्ते की सतत निगरानी तथा थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी की देखरेख में गायब बालिका को ढूंढ निकाला।

जयंत चौकी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी थाना बहरी के कुबरी निवासी हाल मुकाम गोलाई बस्ती जयंत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 जुलाई को उसकी लड़की उम्र 12 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गयी है जिसकी तलाश आसपास एवं नात रिस्तेदारी में की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसकी रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना चौकी प्रभारी जयंत द्वारा तत्काल अपहृता/गुमशुदा की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। उसकी तलाश चौकी जयंत कस्बा में की गई, तो पता चला कि अपहृता को बस में सीधी की तरफ जाते देखा गया है। इस सूचना पर तत्काल एक टीम को जिला सीधी रवाना किया गया। रवाना की गई टीम द्वारा सीधी में उसे दस्तयाब कर लिया गया। 

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि राजवर्धन सिंह, उत्तम सिंह, प्रआर विष्णु रावत, सतीश मिश्रा, सुनील मिश्रा आर. महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *