अंजली सुधांशु स्पा मैनेजर मर्डर मिस्ट्री का एसपी निवेदिता गुप्ता ने किया खुलासा
Newspost, MP Regional Desk, वैढ़न, सिंगरौली.
आज गुरूवार को सिंगरौली, एमपी की पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने अंजली सुधांशु स्पा सेंटर बिलौंजी वैढ़न में बीती रात हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार व पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मेगा सेल…शीघ्रता करें…स्टॉक सीमित.!!
पुलिस अधीक्षक श्रीमती गुप्ता ने बताया कि 8 व 9 अक्टूबर की मध्य रात्रि में 108 एम्बुलेंस के स्टाफ द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि विंध्यनगर रोड बैढ़न पर स्थित अंजली सुधांशु स्पा सेंटर के मैनेजर सिकंदर रविदास की हत्या इसी स्पा सेंटर के दूसरे मैनेजर शिवम मिश्रा द्वारा कर दी गई है। उक्त सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और उनके मार्गदर्शन में घटनास्थल पर पहुंचे। वहाँ स्पा सेंटर की गैलरी में काफी खून फैला हुआ था एवं सिकन्दर रविदास मृत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर में पीछे व सामने के हिस्से में कई जगह गंभीर चोट लगी थी, वहाँ से खून निकल रहा था।
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण के दौरान वहां से कुछ ही दूरी पर एक लोहे का तवा जिसमें खून लगा हुआ था पाया गया। आरोपी शिवम मिश्रा हत्या कर फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल शहर के सभी थाना प्रभारियों को सूचित किया गया। रेलवे स्टेशन बरगवां व सिंगरौली में पुलिस टीमें रवाना की गईं। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पता चला कि आरोपी शिवम मिश्रा हत्या करने के बाद आटो में बैठकर कहीं गया है। उक्त सूचना पर आरोपी को आटो से भागते हुए बरगवां पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी की स्वीकारोक्ति-
घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने पैसों के विवाद को लेकर सिकन्दर रविदास की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा पिता श्रवण कुमार मिश्रा, 21 वर्ष सा. सलैया थाना हनुमना जिला मऊगंज (म.प्र.) को गिरफ्तार कर धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस रिमांड पर ले लिया है तथा अग्रिम विवेचना कर रही है।
ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल शहर के सभी थाना प्रभारियों को सूचित किया गया एवं रेलवे स्टेशन बरगवां, रेलवे स्टेशन सिंगरौली में पुलिस टीमें रवाना की गई। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी शिवम मिश्रा हत्या करने के बाद आटो से बरगवां की ओर गया है जिसे बरगवां से पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
Mega Fest Offer Ending Soon…Hurry!!
इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरी. अशोक सिंह परिहार, निरी. शिवपूजन मिश्रा, निरी. अर्चना द्विवेदी, उनि केपी सिंह, उनि नीरज सिंह चौहान, सउनि विशेषर साकेत थाना बरगवां, सउनि राजेश शुक्ला, सउनि अरविंद द्विवेदी, सउनि सजीत सिंह, सउनि अमित द्विवेदी, प्रआर जीतेन्द्र सेंगर, आर. अभिमन्यु उपाध्याय एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


