संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RB Singh ‘Raaz’

Regional News Desk, सीधी, मध्य प्रदेश.

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले महानगर के जोड़ों के बीच में वाद-विवाद, मारपीट और सनसनीखेज हत्या की वारदातों के बीच ऐसी ही एक घटना पेशाब कांड से चर्चा में आए सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र से भी सामने आई है। इस तथाकथित पति पर आरोप है कि उसने अपने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है।

क्या है मामला..

यह घटना थाना क्षेत्र मझौली के पुलिस चौकी पथरौला अंतर्गत ग्राम उड़ैसा की है। ग्राम निवासी एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत होने पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में पुलिस के अनुसार मृतका श्यामकली सिंह गोंड़ उम्र 26 वर्ष जो स्वजातीय व्यक्ति इंद्रपाल सिंह गोंड़ निवासी गिजवार थाना मझौली के साथ लिव-इन रिलेशन में बतौर पति पत्नी अपने ग्राम उड़ैसा में काफी समय से रह रही थी और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। जिसके उपरांत आरोप है कि तथाकथित पति ने अपनी तथाकथित पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस द्वारा तथाकथित पति को संदेही मानते हुए अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है समाचार लिखे जाने तक उसके द्वारा मृतका के साथ मारपीट किया जाना स्वीकार किया गया है। 

विस्तृत पीएम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक दल के द्वारा प्रथम दृष्टया पाया गया कि महिला की मौत गला घोटने से हुई है जबकि शरीर में चेहरे के साथ-साथ अन्य कई जगह नुकीले हथियार से वार किए जाने के निशान भी पाए गए हैं।

इनका कहना है

इस पूरे मामले में मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बाघेला ने स्टार समाचार को बताया कि इस गंभीर घटना को लेकर सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इस मामले में महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे संदेही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसकी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट के अंत उपरांत इस मामले में धाराएं तय की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *