मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंपा
News Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.
सिंगरौली जिले के मोरवा थाने की पुलिस ने 11 वर्ष से फरार (Absconding) चल रहे एक स्थाई वारंटी को बिजुल नदी के पास से गिरफ्तार मा. न्यायालय (Court) को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति गृह भेदन (House trespass) का आरोपी है 11 वर्ष से वांछित था।
इस मामले में बताया गया है कि सिंगरौली पुलिस अधीक्षक (SP) यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में फरार स्थाई एवं गिरफ्तार वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी (Sub Division Officer-Police) राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक (Inspector) अशोक सिंह परिहार ने टीम गठित कर फरार चल रहे स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की लगातार तलाश की है। इसी क्रम में मोरवा पुलिस ने आज स्थाई वारंटी सूरज लाल उर्फ भुवर साकेत पिता सुमत साकेत उम्र 45 वर्ष निवासी ख़िरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
वर्ष 2013 में आरोपी पर धारा 456 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ था, इसके बाद से ही वह न्यायालय में पेशी से गैरहाजिर चल रहा था। जिस कारण न्यायालय द्वारा उसका वारंट जारी किया गया था। आरोपी पर पुलिस द्वारा इनाम भी रखा गया था।
इसे गिरफ्तार करने में एएसआई प्रवीण मरावी, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह, पतरंग सिंह, आरक्षक सुरेश परस्ते, सर्वेश यादव एवं सौरव सिंह की अहम भूमिका रही।
