शासन की मंशा अनुरुप आयोजित परीक्षा मित्र कायर्क्रम में सरस्वती विंध्यनगर में विद्यार्थियों की हुई परीक्षा काउंसलिंग
Newspost, City Desk, A. Anand. विंध्यनगर, सिंगरौली.
आगामी दिनों में परीक्षाओं का दौर प्रारम्भ होने वाला है। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा को तनाव का विषय न बनाएं, इस संदर्भ में सरस्वती शिशु मन्दिर उ.मा. विद्यालय विन्ध्यनगर में परीक्षा मित्र परियोजना के अंतर्गत आज, गुरुवार 21 दिसम्बर को प्रातः प्रार्थना सभागार में विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालस से बहन खुशबू एवं संगीता ने अपना प्रभावी उद्बोधन दिया। बहन खुशबू एवं संगीता का मुख्यालय भोपाल है जो विद्याथिर्यो को परीक्षा से भय मुक्त करने का सराहनीय दायित्व निभा रही हैं।
इस अवसर पर स्थानीय प्रजापिता ब्रह्मकुमारी शाखा विन्ध्यनगर से भैया श्याम जी की भी सराहनीय उपस्थिति रही। विद्यालय के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे के दिशा निर्देशन यह आयोजन सम्पन्न कराया गया।
