Newspost, Sports Desk.

खेलो मध्यप्रदेश यूथ गेम्स के तहत जिला स्तरीय वॉलीबाल की महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता शुक्रवार 16 जनवरी को सिंगरौली स्टेडियम में प्रारंभ हुई। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एवं डायरेक्टर मायाराम डिग्री कॉलेज बद्री नारायण बैस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
इस अवसर पर जिला चयन समिति के अध्यक्ष लाल बहादुर, सचिव राजेंद्र बैस, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रयाग लाल एवं पार्षद वार्ड 19 आशीष वैश्य, कोषाध्यक्ष अनिल, लाल बाबू, आयोजन समिति से संतोष वैश्य उपस्थिति रहे - प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉक सिंगरौली, देवसर, बैढ़न की बालक बालिका टीमों के मध्य चयन ट्रायल मैच आयोजित किया गया। जिसमें जिले की एक महिला एक पुरुष टीम बनाई गई जो कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *