Newspost, Sports Desk. Bulavayo.

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। वे अमेरिका के खिलाफ 15 जनवरी को बुलावायो में खेले गए विश्व कप मैच में भारतीय टीम के हिस्सा रहे। वैभव जब मैदान पर उतरे उस समय उनका उम्र 14 साल और 294 दिन था.

ICC अंडर 19 विश्व कप में भारत का जीत से हुआ आगाज

आईसीसी पुरुष अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारतीय अंडर 19 टीम की भिड़ंत संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर 19 टीम के साथ हुई. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला बुलावायो में खेला गया। जहां भारतीय टीम डीएलएस पद्धति के तहत 118 गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि हार्ड हिटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस मुकाबले में भी रनों की बरसात करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने कुल चार गेंदों का सामना किया जिन दो रन ही बना पाए।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

ICC WORLD CUP TOURNAMENT शुरू हो गया है। अमेरिकी टीम के विरुद्ध हुए मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भले ही नहीं बोल सका, इसके बावजूद उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम बन गया है। वह दुनिया के सबसे कम उम्र में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अमेरिका के खिलाफ मैदान पर उतरे वैभव की आयु 14 साल, 294 दिन था।

पहले नितीश कुमार के नाम दर्ज था यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय मूल के कनाडा टीम कैप्टन रहे नितीश कुमार (Nitish Kumar) के नाम दर्ज था। उन्होंने 15 साल, 245 दिन के उम्र में आईसीसी पुरुष अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *