Newspost, Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी, मध्य प्रदेश.
उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार 18 दिसंबर को वाणिज्य संकाय में विकसित भारत/2047 इन्नोवेट इंडिया अभियान के तहत संपन्न एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था विषय पर छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापको के मध्य विचार विमर्श किया गया।

अपने भारत की अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत किया जाए जिससे कि अपना भारत देश विकसित की श्रेणी में आ जाए। विश्व गुरु बनने का सपना साकार हो सके। सभी को यह प्रेरित कर ज्यादा से ज्यादा अपने विचार को विकसित भारत/2047 पोर्टल पर दर्ज करने का आवाहन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ आर एन स्वर्णकार प्राध्यापक वाणिज्य संकाय के नेतृत्व मे संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त डॉ राजेश विश्वकर्मा, डॉ सचिन सिंह चैहान, नीता वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये।
