महाराजगंज सदर, यूपी के भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया ने सिंगरौली मंडल के कार्यकर्ताओं की ली क्लास, नगर भ्रमण भी किया.

News Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद से ही पिछले पंचवर्षीय के कुछ महीनों को छोड़कर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ रही है। इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में संभावित विधानसभा चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से बीजेपी ने अपने निष्क्रिय हो रहे कार्यकर्ताओं के साथ ही नाराज चल रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मनाने तथा वर्तमान छोटी बड़ी समितियों को सक्रिय करने के उद्देश्य से अन्य राज्यों के प्रवासी भाजपा विधायकों को मध्य प्रदेश में उतार दिया है।

सिंगरौली जिले में प्रवास पर आए महाराजगंज सदर, यूपी के विधायक जय मंगल कनौजिया ने शुक्रवार को मंडल सिंगरौली द्वारा विधानसभा स्तरीय विधायक प्रवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल सिंगरौली के अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग बंटी कर रहे थे। सर्वप्रथम बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव, पांच पांडव एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अग्रसेन भवन सिंगरौली में सम्मेलन हुआ।

नगर भ्रमण के दौरान हीरामणि जायसवाल के घर भोजन के बाद युवा मोर्चा मतदाता नव मतदाता सम्मेलन हुआ। उसके बाद जगमोरवा बस्ती में हितग्राही सम्मेलन तथा सरस्वती शिशु मंदिर उ मा विद्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अंत में विचार परिवार संवाद हुआ।

बीजेपी के कार्यक्रम में महाराजगंज उत्तर प्रदेश के विधायक जय मंगल कनौजिया, सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, कार्यक्रम के जिला प्रभारी अरविंद दुबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम निवास शाह, जिला संयोजक गिरीश द्विवेदी, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, मंत्री अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष आशा यादव तथा मंडल के समस्त पदाधिकारी गणों की उपस्थिति रही।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण तिवारी, विधानसभा विस्तारक सालिक राम साहू सिंगरौली मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग एवं पार्षद गण, बूथ अध्यक्ष एवं मंच संचालन कर रहे मंडल महामंत्री अलोक यादव की सराहनीय भूमिका रही। यह जानकारी मंडल उपाध्यक्ष किरण सागर ने साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed