Editor’s Desk.

सपा के चुनावी दंगल में उतरने के साथ ही कई प्रश्न उठने लगे हैं। पहला यह कि क्या I.N.D.I.A. के घटक दलों में सीटों का बंटवारा विधानसभा चुनावों में जा रहे सभी राज्यों में हो गया है? दूसरा यह कि यदि सीट शेयरिंग (Seat Sharing) नहीं हुई है तब क्या सभी सहयोगी पार्टियां चुनावी समर में एक दूसरे के आमने- सामने होंगी? इनके अलावा भी कई अन्य प्रश्न भी हैं जो I.N.D.I.A. गठबंधन के औचित्य पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। इनका उत्तर इन सभी दलों को ढूंढ़ना होगा।

मध्य प्रदेश (MP) में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election), 2023 के लिए समाजवादी पार्टी (SP) सीधी के धौहनी एवं सिंगरौली के चितरंगी, इन दोनों अजजा सीटों (S/T) के लिये प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

अखिलेश यादव की पार्टी सपा ने सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र धौहनी 82 से विश्वनाथ सिंह गोंड मरकाम तथा सिगंरौली जिले के चितरंगी 79 विधानसभा सीट से श्रवण कुमार सिंह गोंड को अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

उक्त आशय की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम ने जारी किये गये पत्र के द्वारा दी है। देखें पत्र–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *