सरपंच ने बरगवां थाने में की शिकायत

News Desk, MP.

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत ओड़गड़ी के सरपंच शिव कुमार बैस ने एक स्थानीय दलित युवक पर गाली-गलौज एवं लाठी-डण्डे से पीटने तथा हर महीने एक हजार रुपये गुण्डा टैक्स नहीं देने पर एससी, एसटी एक्ट लगवाने की धमकी देने से संबंधित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

बताया जाता है कि देवसर विधानसभा क्षेत्र में प्रवास पर आये यूपी के भाजपा विधायक राकेश गौतम के साथ-साथ देवसर के विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र मेश्राम सहित भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दलित युवक के द्वारा सरपंच एवं उसके परिवारजनों को धमकी दी जा रही थी।

सरपंच ने बरगवां थाना में लिखित सूचना देते हुए बताया कि 25 अगस्त को मेरे निज आवास में बीजेपी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के लिए सह भोज का आयोजन किया गया था। तभी पंचायत क्षेत्र का एक व्यक्ति आया और अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज देते हुए एसटी, एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि उक्त युवक महीने में एक हजार रुपये गुण्डा टैक्स के रूप में मांग रहा था। इस दौरान युवक के अभद्र सवांद करते पास में खड़े एक व्यक्ति द्वारा उसका वीडियो भी बना लिया है। जिसे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। जिस दौरान वह गाली दे रहा था बीजेपी के नेता भी चुप्पी साध लिये। उक्त मामला इन दिनों काफी गरमाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *