National Desk, ग्रेटर नॉएडा.
NPG MEDIA ने अपने प्रमुख समाचारों में बागेश्वर सरकार पं. धीरेन्द्र शास्त्री के एक दरबार में भगदड़ की संक्षिप्त जानकारी दी थी। अब हम आपको उस समाचार को सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्तार से बता रहे हैं।
विस्तृत जानकारी:
बाबा बागेश्वर अथवा बागेश्वर सरकार के रूप में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार का आयोजन सोमवार से ग्रेटर नोएडा में किया गया है। बुधवार को उमड़ी भीड़ से पूरी व्यवस्था चरमा गई। लोगों की भीड़ अपेक्षित से अधिक थी। इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई जिससे कई लोग बेहोश होकर गिर गए। ऐसा बताया जाता है कि कई लोग घायल हो गए। दिव्य दरबार में लोगों को आगे जाने की होड़ मची थी। इस दौरान कई लोग बैरीकेट तोड़कर आगे तक पहुंच गए थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन लोगों को शांत कराया।
करंट फैलने की अफ़वाह से मची भगदड़ :
मिली जानकारी के अनुसार, वहां बिजली के तार से कुछ लोगों को करंट लगा जिसके कारण वहां भगदड़ मच गई।
बागेश्वर महाराज की कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में 10 से 16 जुलाई तक किया जा रहा है। बुधवार को सुबह दरबार लगने से पहले ही पंडाल लोगों की भीड़ से भर गए थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। खाली मैदान में लोग बैठ गए। लोगों की बढ़ती संख्या देख पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया।
इस कार्यक्रम में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।
