पूर्व विधायक बैस ने बीपीएल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
Newspost, Regional Desk, A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। सोमवार, 29 जनवरी को बीपीएल कप -2024 (बलियरी प्रीमियर लीग क्रिकेट) सीजन-2 का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिंगरौली राम लल्लू बैस ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपीलीय समिति के सदस्य व नगर निगम सिंगरौली वार्ड 38 के पार्षद अनिल कुमार वैश्य, अमित मिश्रा, पंकज वैश्य एवं वार्ड 38 के खिलाडी दर्शक एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उद्घाटन मैच जैतपुर व मकरोहर के मध्य खेला गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बैस ने सभी खिलाड़ियों को शुभाशीष दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने खेलो इंडिया शुरु किया है। आप सब भी खेल को अनुशासन में रहकर खेलिए, आगे बढिये, जिला प्रदेश का नाम रोशन कीजिये।

