भोजपुरी बिरहा लोकगीत के कलाकार हैं रंगीला
Newspost, Regional Desk, A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। जिले के भोजपुरी बिरहा लोकगीत के गायक कलाकार एवं शासकीय हाई स्कूल में विज्ञान के शिक्षक रामगोविन्द रंगीला ने रीवा में आयोजित भारत पर्व के शासकीय कार्यक्रम में रंग जमा दिया। रंगीला के प्रस्तुति का लोगों ने खूब वीडियो बनाया और नगर निगम रीवा के अधिकारी कर्मचारी ने सराहना करते हुए ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
