सरई थाने की पुलिस ने आरोपी सहित मदिरा तस्कर को भी पकड़ा
Newspost, Regional Desk, A. Anand
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश पर चलाए जा रहे कांबिंग गस्त के दौरान सरई पुलिस को एक स्थाई गिरफ्तारी वारंटी सहित एक शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार सरई थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मुखबिर की सूचना पर गोरवानी निवासी स्थाई वारंटी जो गुजरात भाग गया था। जिसके घर आने की सूचना पर ब्रजभान सिंह पिता परमेश्वर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही सूचना पर एक अन्य शराब तस्कर को अवैध देशी हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारी सरई द्वारा अलग अलग टीम बनाकर पुराने निगरानी गुंडा बदमाश को चेक किया गया तथा उनको समझाइश दी गई कि आगे कोई भी अपराध दर्ज न हो अन्यथा उनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
थाना प्रभारी सरई निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह के साथ कांबिंग गस्त में सहायक उप निरीक्षक उपेन्द्र भदौरिया, प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार, आरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, सदन यादव, दिनेश कुमार, रविशंकर तिवारी शमिल थे।
