Newspost, Regional Desk, Bihari Lal Gupta.
सरई/सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस अक्षीधक युसूफ कुरैशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी देवसर राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना प्रभारी सरई ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व मुखबिर के बताये अनुसार स्थान ग्राम ओबरी नर्सरी के पास घेराबदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम बबलू साकेत पिता शिवप्रसाद साकेत साकिन हर्रइया नौगई थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) का होना बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी में उसके कब्जे से सवा किलो गांजा कीमती 12500 रु. जब्त किया गया। पुलिस ने जुर्म धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये पर मौके से गिरफ्तारी की तथा अपराध सदर पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के माध्यम से न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, सउनि इन्द्रलाल मांझी, आरक्षक बबलू यादव, सदन यादव, शिवभान सिंह, मोहित सिंह, राहुल यादव, धन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
