?पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा पत्र, लोकसभा टिकट वितरण से नाराजगी जताई
Newspost, Political/Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’
Sidhi, MP. सीधी लोकसभा सीट से डॉ राजेश मिश्रा को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाने के बाद भाजपा- सीधी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व राज्य सभा के सांसद रहे अजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।
ऊपरी सदन के सदस्य, ग्रामीण, कोयला व खान तथा मानव संसाधन के हिंदी परामर्शदात्री समितियों के सदस्य रहे अजय प्रताप सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को लिखे खत में अपने इस्तीफे की बात एक वाक्य में लिखी है। उन्होंने लिखा है कि वे पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहे हैं।
सीधी में प्रेस मीटिंग कर उन्होंने यह जानकारी साझा की और कहा कि सीधी में अब तक अपेक्षा से बहुत कम विकास हुआ है। ऐसे में पार्टी ने टिकट के आवंटन में जन आकांक्षाओं के विपरीत प्रत्याशी दे दिया है। उन्होंने इस दौरान भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
देखें राज्य सभा सदस्य का त्याग पत्र ?

