‘मैं हूँ मोदी का परिवार’, ‘अबकी बार 400 पार’ के लगे गगनभेदी नारे
Newspost, National/Political Desk, Rohit Gupta.
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीसरी पारी को लेकर अपने लिए ही निर्धारित किये गए 400+ सीटों के लक्ष्य के साथ पूरब- पश्चिम के साथ ही उत्तर और भाजपा के लिए अब तक अनुकूल नहीं माने जाने वाले दक्षिण के मिशन पर हैं। तमिलनाडु व केरल में भव्य रोड शो एवं विशाल जनसभाओं के बाद कल से ही तेलंगाना में हैं। आज, शनिवार 16 मार्च को उन्होंने आमसभा में उमड़े भारी जन सैलाब को संबोधित किया। इन सभी कार्यक्रमों में 'मोदी- मोदी' की गगनभेदी गूंज सुनाई देती रही।
प्रधानमंत्री मोदी यहाँ आत्मविश्वास से भरे दिखे। उन्होंने यहाँ कहा कि आज 3 बजे देश के आम चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, तारीखें जो भी हों, उनका परिवार, देश की जनता ने पहले से ही परिणामों की घोषणा कर दी है। तेलंगाना को ‘दक्षिण का गेट वे’ कहते हुए उन्होंने बीआरएस व कांग्रेस को भ्रष्टाचार में लिप्त एवं जनविरोधी पारिवारिक पार्टी कहा।
?पीएम मोदी ने स्थानीय अपेक्षाओं को उन तक पहुंचाने और केन्द्र की योजनाओं को सही ढंग से लागू कराने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को बढ़ चढ़कर अपना समर्थन देने की अपील की। उन्होंने तेलंगाना से दहाई में लोकसभा सीटें देने की मांग की।
देखें यह वीडियो ?
नागरकुरनूल, तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी.