Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, Sidhi,MP.

सीधी विधानसभा सीट से भाजपा सांसद रीति पाठक को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सीधी के बीजेपी खेमे में अफरातफरी मच गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजेश मिश्रा के बाद अब उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पटपरा सुधांशु तिवारी कटारे ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अजय सिंह ने सुधांशु तिवारी कटारे का माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सुधांशु तिवारी कटारे भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। लेकिन अपनी उपेक्षा और भाजपा के जनविरोधी नीतियों से वो लगातार नाराज चल रहे थे। सुधांशु तिवारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि भाजपा अपने नीतियों सिद्धांतों से विमुख हो चुकी है वो अब उद्योगपतियों और बड़े लोगों की पार्टी रह गई है। गरीबों से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *