केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद सिंह पटेल व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय एवं सांसदों में राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीती पाठक तथा उदय प्रताप सिंह को बीजेपी ने दिया विधानसभा का टिकट.
सीधी से केदारनाथ शुक्ला का पत्ता कटा, सिहावल में विश्वामित्र को टिकट, कांग्रेस से भाजपा में आए प्रणव पाठक के हाथ खाली.
भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद सीधी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने पार्टी के सभी दायित्वों से दिया त्याग पत्र.
Editor’s Desk @rohitgupta.
मध्य प्रदेश में इसी नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में फिलहाल भाजपा लीड लेकर चल रही है। बीजेपी ने प्रदेश के चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार, विरोधी दल की घोषणाओं को अप्रभावी करने के साथ ही उम्मीदवारों को मैदान में उतारने में अब तक निश्चित रूप से अपनी बढ़त को बरकरार रखा है।
भाजपा ने सबसे पहले अपनी 39 प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अगस्त को ही जारी कर दी थी। अब 25 सितंबर को फिर से 39 कैंडिडेट्स की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि दूसरी सूची में 3 कद्दावर केन्द्रीय मंत्रियों, नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते व प्रहलाद सिंह पटेल के साथ ही सांसदों को भी विधानसभा के चुनावी दंगल में उतार दिया है।
मध्य प्रदेश के बड़े कद के नेता तथा वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 का प्रत्याशी बनाकर शिवराज सिंह चौहान को भी चौंका दिया है तो वहीं सांसद- राकेश सिंह- जबलपुर पश्चिम, गणेश सिंह-सतना, रीती पाठक-सीधी व उदय प्रताप सिंह- गाडरवारा से अखाड़े में उतारे गए हैं। हालांकि सीधी से टिकट नहीं मिलने से दुखी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ने पार्टी के सभी दायित्वों से त्याग पत्र भी दे दिया है।
देखिये पूरी सूची:-




कृपया हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें;
https://chat.whatsapp.com/LFKqfkzmfDc6I26Ic1GhIi
