Regional Newspost, RB Singh ‘Raaz’, सीधी, MP.
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सीधी जिला अध्यक्ष दद्दूलाल पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सिंतबर शुक्रवार को पार्टी की विशाल रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया है। रैली 11 बजे सुबह बंजारी पेट्रोल पंप से शुरू होकर कलेक्ट्रेट रोड़ पहुंचेगी। बाइक एवं फोर व्हीलर वाहन तो पहले से ही रैली मे रहेंगे, वहां से आमजन मानस पब्लिक भी रैली में शामिल होकर साथ में पैदल चलेगी। जिससे बाद रैली आगे बढते हुए अस्पताल चौराहा, सम्राट चौराहा से कोतवाली रोड़ फूलमती मंदिर से पुराना बस स्टैंड होते हुए 1 बजे सभा स्थल पूजा पार्क पहुंचकर रैली का समापन होगी। जिसमें बाद आमसभा कार्यक्रम प्रारंभ होगा। जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, केन्द्रीय महासचिव आशीष शुक्ला का आगमन हो रहा है।
बता दें कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा सीधी जिले के चारों विधानसभा सीट से प्रत्याशी सबसे पहले घोषित किये जा चुके हैं। जिसमें सीधी विधानसभा सीट से दद्दूलाल पाण्डेय, धौहनी से राजू प्रसाद पनिका, सिहावल से भारत भाई पटेल, चुरहट से रोहित पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।
