पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश के कोसांबी जिले का निवासी एक युवक माउंट एवरेस्ट के लिए पैदल यात्रा कर रहा है।
देर रात वह अमरपाटन थाना क्षेत्र कुशवाहा ढाबा के पास रुका हुआ था, जहां पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ पूछताछ करने के बहाने बदसलूकी की, पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में धुत्त थे और उसका मोबाइल फोन और ब्लू टूथ भी जप्त कर लिये थे, काफी मिन्नत के बाद युवक को उसका फोन और ब्लू टूथ लौटाया गया।