Newspost, Political Desk, Rohit Gupta.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 7 मार्च, गुरुवार को ‌अपने प्रथम प्रवास पर श्रृंगी ऋषि की भूमि सिंगरौली पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव के आधिकारिक आगमन का यह दूसरा घोषित कार्यक्रम है। सीएम के आगमन को लेकर बीते 28 फरवरी को कार्यक्रम तय था जो कतिपय कारणों से टल गया था।

सीएम डॉ यादव, प्रभु श्रीराम सहित महाराज दशरथ जी के सभी चार पुत्रों की उत्पत्ति के निमित्त ‘पुत्रयेष्टि’ यज्ञकर्ता ऋंगी ऋषि की पावन धरती पर गुरुवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे तक शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन के शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से सिंगरौलिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे जहाँ से 3.55 वायुयान से प्रस्थान कर जाएंगे। सिंगरौली के अपने प्रथम आगमन के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने कैबिनेट सहित अयोध्या में भगवान रामलला का दर्शन गत 4 मार्च को किया है।

विधायक सिंगरौली राम निवास शाह व विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

देखें प्रवास कार्यक्रम का विवरण : ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *