मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को तत्काल हटाने का नवीन आदेश जारी

Newspost, State Desk, सिंगरौली/भोपाल, एमपी.

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के संबंध में नवीन आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार यदि किसी स्कूल/संस्था में रिक्त पद पर स्थाई शिक्षक की पूर्ति हो जाती है तो अतिथि शिक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश को जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालय व संस्था स्तर पर जारी किया जा रहा है। जारी आदेश में कहा गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय से आयोजित VC दिनांक 08 जनवरी 2024 में दिए गए निर्देश के अनुक्रम में स्वीकृत पदों पर नवीन नियुक्ति, उच्च प्रभार या स्थानांतरण से यदि शिक्षक उपस्थित हो चुके हैं और उस पद के विरुद्ध अतिथि शिक्षक भी कार्यरत हैं तो ऐसे अतिथि शिक्षकों को तत्काल GFMS पोर्टल से हटाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। यदि कोई अतिथि शिक्षक नवीन नियुक्ति, उच्च प्रभार या स्थानांतरण से पद पूर्ति के बाद भी कार्यरत पाए जाते हैं तो संबंधित अतिथि शिक्षक का मानदेय संबंधित संस्था प्रमुख तथा संकुल प्राचार्य के वेतन से काटकर मानदेय भुगतान किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

देखें आदेश ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *