स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को समारोहपूर्वक मनाया

Newspost, City Desk, A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। शुक्रवार को मायाराम महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे सशक्त युवा आज पूरे विश्व में हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहें हैं। इससे जल्द ही विकसित भारत की परिकल्पना को हम साकार करके दिखाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शास. कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दिनेश कुमार सिंह शंभूरत्ना ने अपने उद्बोधन में कहा की युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े आध्यात्मिक ज्ञान को अपने जीवन में उतारते हुए राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अविनाश राय ने भी युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए सारगर्भित जानकारी दी।

महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री जतिंदर कौर एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

महाविद्यालय के छात्र/छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता कर स्वामी जी के जीवन के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन के उपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नासिक, महाराष्ट्र में उद्धघाटित 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2024 का लाईव टेलीकास्ट एवं मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों का लाईव टेलीकास्ट महाविद्यालय सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक रमेश प्रसाद बैस ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *