प्रदेश स्तरीय विधायक प्रवास के तय कार्यक्रमों के अनुसार कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों से की बैठकें
News Desk, NPG Media

सायंकालीन कार्यक्रम में विधायक गणों ने विभिन्न प्रकार की समूह बैठकों में हिस्सा लिया तथा उनसे संवाद स्थापित किया। अगली कड़ी में विधायकों नेकेंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभर्थियों से बातचीत, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठकों तथा विचार परिवार से संवाद कार्यक्रम को सम्पन्न किया।कार्यक्रम एवं जन सम्पर्क के दौरान सिंगरौली विधानसभा में प्रवास पर आये महाराजगंज सदर के विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि 1956 सेमध्यप्रदेश की स्थापना के बाद 2003 तक 53 वर्ष के काल खंड में प्रदेश में लगभग कांग्रेस की ही सरकार रही तब तक कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर रखा था। 2003 में सत्ता परिवर्तन के बाद जब प्रदेश कीबागडोर भाजपा ने सम्हाली तब से प्रदेश की स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हुआ और मध्यप्रदेश विकास की दौड़ में शामिल हो सका। 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रदेश के विकास को और भी गति मिली तथा मोदी जीके मार्गदर्शन तथा शिवराज जी के नेतृत्व मे प्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्ति मिली तथा प्रदेश आज उत्कृष्ट बनने की राह पर है।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय देश और प्रदेश के लिये अमृत काल साबित होने वाला है तथा डबल इंजन कीसरकार के नेतृत्व मे 2047 तक देश विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। हम सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव 2023 में सेमीफाइनल तथा 2024 में फाइनल को प्रचंड बहुमत से जीतना है। इसलिए आप सब अपने अपने बूथों परकठिन परिश्रम करें तथा हर बूथ पर विजय हासिल करें।प्रवास कार्यक्रम के जिले के प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह ने कहा कि आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की बदौलत हम 2023 में मध्यप्रदेश तथा 2024 में देश में नया इतिहास रचने वाले हैं। हम अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं लगन से हर बूथ पर परिश्रम करेंगें तथा विजय प्राप्त करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि तीनों विधानसभाओं में कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुभाष वर्मा, सिंगरौली विधानसभा के कार्यक्रम के प्रभारी अरविंद दुबे, देवसर के प्रभारी ध्रुव सिंह, चितरंगी के प्रभारी डा. रविन्द्र सिंह, सह प्रभारी विपिन सिंह चौहान, मुकेश पनाड़िया, चंद्रिका वैश्य, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, जिला मंत्री पूनम गुप्ता मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, रविन्द्रपांडेय, विद्यासागर तिवारी, मंडलों के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी तथा बूथ समितियों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।
