सपा का कुनबा छोडने वाले जय सिंह के इस्तीफे से पार्टी में मची खलबली, प्रदेश सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी

उत्तर प्रदेश की बड़ी पार्टी होने के बावजूद समाजवादी पार्टी का मध्य प्रदेश में कोई खास जनाधार भले ही नहीं है, फिर भी पिछले विधानसभा चुनावों में गाहे बगाहे इनके इक्के दुक्के उम्मीदवार सत्ता के गलियारे तक भी पहुँचते रहे हैं। ऐसे में सपा के अनुवांशिक संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव एवं सीधी जिला प्रवक्ता जय सिंह राजू द्वारा अपने पद एवं पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे देने के बाद समाजवादी पार्टी में खलबली मच गई है।

इस इस्तीफे की खबर सपा सुप्रीमो सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गई है। बता दें कि जय सिंह राजू ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश सचिव राम प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रामप्रताप यादव द्वारा उन्हें जातिसूचक शब्दों का संबोधन कर सार्वजनिक रूप से बार बार अपमानित किया जाता है। बताया कि इससे मुझे व्यक्तिगत पीड़ा हुई है। ऐसे में मैं इनके साथ कार्य नहीं कर सकता। 

ज्ञात हो कि जय सिंह राजू ने जबसे समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की निरंतर पार्टी के प्रगति को लेकर संघर्षरत थे। उनके द्वारा सत्ता के खिलाफ हमेशा मोर्चा खोला गया। यही नहीं संसाधनों के आभाव में भी वे पार्टी हित में बीते कुछ वर्षों से लगे रहे हैं। वाबजूद इसके उन्हीं के पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें नीचा दिखाने के लिए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता रहा जिसकी वजह उनके द्वारा पार्टी से त्याग पत्र दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *