देवसर विधानसभा क्षेत्र से शिवकली साकेत को बनाया प्रत्याशी

News Desk, सिंगरौली

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश ने आगामी विधानसभा चुनावों में पावर कैपिटल सिंगरौली की विभिन्न सीटों से अपने दल का प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। पार्टी की जिला इकाई ने इस संबंध में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एआईटीयूसी (AITUC) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) मध्य प्रदेश के सहायक सचिव कामरेड हरिद्वार सिंह राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड संजय नामदेव उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कामरेड डी पी पटेल ने की।

बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए जिला सचिव कामरेड राजकुमार दुबे ने पिछली बैठक से लेकर आज तक की रिपोर्टिंग प्रस्तुत की तथा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार कर चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा। 

सिंगरौली जिले में प्रमुख रूप से देवसर विधानसभा से कामरेड शिवकली साकेत को प्रत्याशी घोषित किया गया। वही सिंगरौली, चितरंगी एवं धौहनी विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा आगामी जिला परिषद की बैठक में करने की बात काही गई।

बैठक में जिले के कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक की कमेटी बनाने का टास्क दिया गया। सभी जिले के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने काफी सघन चर्चा में भाग लिया। संभावित उम्मीदवारों को अपना जनसमर्थन साबित करने के लिए विधान सभावार आम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक में राजकुमार शर्मा, सहायक सचिव विनय तिवारी, सहायक सचिव योगेंद्र कुमार, अरुण सिंह, कामेश्वर सिंह, यदुपति सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, प्रमोद नामदेव, शिवकली साकेत, रंगीला देवी, करुणा तिवारी, दिनेश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, अक्षय साकेत, बीएम नामदेव, हनुमान प्रसाद बैस, नारायण प्रसाद कुशवाहा, रमापति कुशवाहा, गोकुल प्रसाद बैस, शाहिद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *