Newspost, UP Desk, Sushil Tiwari.

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी सोनभद्र ने विभिन्न प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक कर जनपद के प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। ज्यादातर समस्या बिजली विभाग, जीएसटी संबंधित, ट्रैफिक, नो एंट्री के साथ ही दुकानदारों के समक्ष पार्किंग की समस्या रही। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राहक वाहन खड़ाकर दुकान पर आते हैं तो चालान कटने का डर होता है। इससे ग्राहक नहीं आते।

रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ने ब्लाक पर चल रहे लगभग 40 अवैध विद्यालयों के संदर्भ में जिलाधिकारी को लिस्ट सौंपा, साथ ही पिपरी नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले अगस्त से डॉक्टर के न रहने से लोगों को हो रही कठिनाइयों तथा रेणुकूट, पिपरी के सीएससी की समस्याओं से अवगत कराया।

जमीन नापने व अन्य मामले में लेखपाल के रवैए से जनता की परेशानियों की जानकारी दी। बताया कि लेखपाल अपने को सांसद का खास आदमी होने का दावा किया जाता है। ऐसा करने वाले लेखपाल द्वारा सरकार और अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। श्री कृष्ण मंदिर रेणुकूट के सामने सड़क पर हुए गड्डे के कारण दुर्घटना की बात रखी गई। साथ ही व्यापारियों के बिजली के बिल में हो रही गड़बड़ी की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने उसे जल्द दूर करने का भरोसा दिया।

जीएसटी की समस्या से भी अवगत कराने के साथ ही आचार संहिता में सामान लेने जाने वाले व्यापारियों का पैसा जब्त कर लेने और उनकी बात न सुनने जैसे विषयों से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अब आपको इस पर कार्यवाही का रिजल्ट व्हाट्स ग्रुप पर ही मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *