Newspost, Editorial Desk, Swami Dayanand Sharma.
आज, 18 सितंबर (बुधवार) को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पांच घंटे तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद होने के साथ-साथ किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कामों की करने की मनाही होती है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को खुद का खास ध्यान रखना होता है। लेकिन भारत में ये चंद्र ग्रहण नजर नहीं आ रहा है। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन पूजा पाठ की मनाही है।
मीन राशि में लग रहा है यह ग्रहण
आज लग रहा वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण मीन राशि में लग रहा है। मीन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य, धन, सुख आदि मामले में सतर्क रहना होगा। यह प्रभाव एक माह तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं के लिए नियम
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सुई, चाकू जैसी नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए। इससे मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे पर बुरा असर पड़ेगा।
शहर के अनुसार सूतक काल का समय
नई दिल्ली- 17 सितंबर की रात 09:12 से 18 सितंबर की सुबह 10:17 तक
नोएडा- 17 सितंबर की रात 09:12 से 18 सितंबर की सुबह 10:17 तक
मुंबई- 17 सितंबर की रात 09:12 से 18 सितंबर की सुबह 10:17 तक
बेंगलुरु- 17 सितंबर की रात 09:12 से 18 सितंबर की सुबह 10:17 तक
चेन्नई-17 सितंबर की रात 09:12 से 18 सितंबर की सुबह 10:17 तक
कोलकाता- 17 सितंबर की रात 09:12 से 18 सितंबर की सुबह 10:17 तक
