Newspost, UP Desk, Sushil Tiwari.

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। पोस्टमार्टम हाउस के पास नाली पर पटिया न होने से लोगों को परेशानी तो हो ही रही है, यह किसी बड़ी दुर्घटना का सबब भी बन सकती है।
दुद्धी – म्योरपुर मार्ग स्थित पोस्टमार्टम हाउस से सटे नाली का पटिया व रोड़ लम्बे समय से टूटा हुआ है नाली पर पटिया न होने से राहगीरों सहित वाहन सवारों के लिए खतरा बना हुआ है। कब दुर्घटना हो जाय कहा नहीं जा सकता। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।आए दिन तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से यहां शव को लेकर वाहन आते रहते है इस दरमियान अच्छी खासी भीड़ बनी रहती है जिन्हें नाली में गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है।

दुद्धी व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस के सामने गड्ढा में तब्दील नाली सरकारी तंत्र के कार्यप्रणाली को धूमिल कर रहा है। तत्काल सक्षम अधिकारी इसे बनवाने का काम करें ताकि भविष्य में कोई खतरा न हो नाली के ऊपर से हटे पटिया और रोड़ तत्काल ठीक किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *