खड़पाथर मुर्धवा में जोरों से हुआ वन भूमि पर कब्जा

Newspost, UP Desk, Sushil Tiwari, Renukoot.

रेणुकूट (सोनभद्र), मुर्धवा , खड़पाथर में करोड़ों की वन भूमि पर कब्जा कर बड़े पैमाने पर की जा रही खेती और बड़े बड़े खटाल (डेयरी) खोलने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा जिलाध्यक्ष सोनभद्र नंदलाल गुप्ता ने की। बताया गया कि खाता संख्या – 424, 428, 427ख, 429, 440, 439ख, 420, 421, 508क, 530ख, 183क, 183ख जैसे अनेकों खाता संख्या पर अवैध कब्जा कर झारखण्ड से आकर लोग बस गए हैं। इस संदर्भ में शिकायत होने पर वन विभाग एक दो बार जाकर नाममात्र की हिदायत देकर चले जाते हैं। सड़क पर भी कब्जा हो गया है। गंभीर कार्रवाई नहीं होने से आस पास या पीछे बसे कास्तकारों को आने जाने के अलावा अन्य कई परेशानियों का सामना करना होता है।

खड़पाथर, मुर्धवा में आदिवासी, जनजाति, वनवासियों के जमीनों पर भू माफियाओं का कब्जा है। कुछ भूमि पर आज भी आदिवासियों का कब्जा है, मगर कागज पर धोखे से भू माफियाओं ने अपना या अपने रिश्तेदारों के नाम सर्वे में चढ़वा रखा है। कुछ तो दस, पच्चास, सौ के स्टांप पर जमीनों को लिखवाकर बड़े बड़े बिल्डिंग बनवा लिए हैं। इस मामले में भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने इन समस्या का जिक्र मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी से भेंटकर किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द जांच कराकर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया है जिससे भू माफियाओं में खलबली मची हुई है।

इसी क्रम में वन विभाग ने खड़पाथर के लगभग 30 लोगों को पहले चरण में चिन्हित कर नोटिस बांटकर अवैध कब्जा हटाने को कहा है अन्यथा मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बुलडोजर की कार्यवाही की जानी निश्चित की गई है। वन विभाग द्वारा नोटिस की प्रक्रिया पूरी कर उप जिलाधिकारी से फोर्स की मांगकर इन अवैध कब्जा धारियों से करोड़ों की वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *