कलेक्टर सिंगरौली ने आयोजित की थाना व चौकियों के सीमा निर्धारण हेतु बैठक 

सीमा निर्धारण में आम जन दे सकते हैं 31 जनवरी तक निकटवर्ती चौकी या थाने में अपना सुझाव

Newspost, Special Desk, A. Anand.

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने की कवायद शुरु कर दी है। राज्य शासन की मंशा है कि थाने और पुलिस चौकियों की वर्तमान सीमाओं का पुनर्निर्धारण कर थाने व चौकियों की संख्या बढ़ाई जाए। इस बाबत गुरुवार को कलेक्टर सिंगरौली अरुण कुमार परमार की अध्यक्षता एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह व नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। थाना एवं चौकियों की सीमा के पुनर्निर्धारण करने के लिए आम नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने से संबंधित बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुसार थाना क्षेत्रों व चौकियों के निर्धारण के बारे में सलाह मांगी गई है ताकि आम जनता एवं पुलिस विभाग के जरूरतों के अनुरूप नये थानों का सृजन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि थानों के सीमा क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण करते समय पारस्परिक अपराध संख्या तथा वहाँ की विशेष परिस्थितियों पर भी ध्यान दिया जायेगा। 

31 जनवरी तक नागरिक दे सकते हैं अपना सुझाव

कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य के लिए नागरिकों से सुझाव के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि अपना सुझाव अपने क्षेत्र के चौकियों या अपने थानों में भी दिया जा सकता है ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रस्ताव तैयार किये जा सकें। उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ट सामाज सेवियों से अपेक्षा की कि इसके लिए अपने अपने क्षेत्र में आम नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें। 

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, एसडीएम सृजन वर्मा, तहसीलदार रमेश कोल, सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अनिल वाजपेयी, थाना प्रभारी मोरवा अशोक सिंह परिहार, बैढ़न थाने से उदय करिहार, वरिष्ठ सामाजसेवी सुन्दर लाल शाह, अरविंद दुबे, संदीप चौबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *