Newspost , Regional Desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल
खबर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत देवसर से है जहां स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा N.L.R.M के नोडल के प्रति गंभीर आरोप लगाते हुए बताये कि हम सभी महिलाएं 4 वर्ष पहले स्व सहायता समूह गठित कर निरंतर बैठक एवं बचत करते आ रहे हैं किंतु हम सदस्यों को विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी लाभ नहीं मिला।
वहीं महिलाओं द्वारा बताया गया कि जब भी समूह के खाता में पैसा आता है तो हम सदस्यों को पता नहीं चलता दलाल अध्यक्ष सचिव सदस्यों का स्वयं फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से रुपए निकाल कर हजम कर जाते हैं।
महिलाओं ने कहा पैसे हजम होने की सिकायत समूह की महिलाओं द्वारा N.L.R.M के नोडल अधिकारियों के पास कई बार की गई जिसमें कोई कार्यवाही नहीं की गई और अध्यक्ष सचिव के परिवर्तन के लिए भी कई बार आवेदन प्रस्ताव दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इतना ही नहीं महिलाओं द्वारा यह भी बताया गया कि जब भी समूह के खाते में पैसा आता है तो नोडल अधिकारियों की मिली भगत से अध्यक्ष सचिव द्वारा समूह के सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कर पैसा निकाल लिया जाता है, और हम लोगों को पता भी नहीं चलता।
जिस बात की शिकायत जिला अधिकारियों के पास भी की गई लेकीन हमारी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं होती सभी अधिकारी महिलाओं के हक डकारने में लिप्त हैं।
जनपद प्रांगण में मौजूद महिलाओं ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी बताएं कि जो अध्यक्ष सचिव नोड़़लों सहित दलालों के मन मुताबिक कार्य नहीं करतीं उन समूहों के पदाधिकारी का परिवर्तन कर समूहों का C C L करा महिलाओं को भारी संख्या में कर्जदार बनाया जा रहा है।
कई समूहों के एकत्रित महिलाओं द्वारा खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कार्यवाही करने की मांग की गई है।
