Newspost, Regional/Crime desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल.

सिंगरौली पुलिस को अपराधियों की धर पकड़ की कड़ी में एक सफलता हाथ लगी है जिसमे सासन चौकी के समीपस्थ शिवपहड़ी के एक इलेक्ट्रानिक दुकान में बीते माह 13 दिसम्बर की रात में दुकान सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो चोरों को सासन पुलिस ने दबोचते हुये उनके कब्जे से चोरी की सामग्री मोटर पम्प व अन्य सामग्री जप्त की गई है ।
सासन पुलिस चौकी सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक 14 दिसम्बर को शिवचरण साह पिता इन्द्रमणि साह उम्र 42 वर्ष निवासी चौकी सासन रिपोर्ट किया कि 13 दिसम्बर को वह पहरी बाजार स्थित अपनी साठ इलेक्ट्रिकल्स दुकान बन्द कर घर चला गया था सुबह आकर देखा तो इसके दुकान मे पीछे से लगाकर बन मोटर पम्प एवं एक बल केबिल चार चोरी कर लिया गया था सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूदध् मामला दर्ज कर तलाश में जुट गयी। जहॉ बीते दिवस शुक्रवार को
मुखबिर की सूचना पर आरोपी ईश्वर दयाल रजक पिता धनीराम रजक उम्र 25 वर्ष एवं सुरेश कुमार केवट पिता रामकरण केवट उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी सिद्धीखुर्द के कब्जे से दो समरशियत मोटर व अन्य सामग्री जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहॉ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह, एसआई केपी सिंह, प्रआर संजय यादव, मो. कौशर, आलोग बागरी, आर. राजकुमार शाह, मुकेश कुमार पटेल एवं जितेन्द्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *