Newspost, Election/Editorial Desk.

बड़ी खबर! दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव में बिखरी झाड़ू। जीत व रुझान के आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर। 

दिल्ली की कुल 70 सीटों के परिणाम व रुझान में भाजपा लगभग 46% वोट शेयर के साथ सबसे आगे। आप का वोट प्रतिशत धड़ाम, 43% के लगभग। भाजपा की झोली में 48, आप 22 तक पहुंची।

🔸कांग्रेस का नहीं खुला खाता। कांग्रेस ने लगातार तीन चुनाव में लगाया '0' का हैट्रिक।

🔸अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट 61 हजार से अधिक मतों के अंतर से भाजपा की झोली में। अखिलेश यादव, अयोध्या के सांसद अवधेश कुमार ने लगाया संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप। भाजपा ने किया खारिज।

🔸आम आदमी पार्टी ऑफिस को बंद किया गया। किसी को भी AAP ऑफिस के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

🔸न‌ई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भारी मतों के अंतर से हारे। भाजपा के प्रवेश वर्मा की हुई जीत।
🔸मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हारे।
🔸कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी मरलीना बाल बाल बचीं। BJP के रमेश विधूड़ी कालकाजी सीट से हारे।

21वीं सदी में पहली बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनाना तय।

दिल्ली में रुझानों में प्रचंड बहुमत की ओर भारतीय जनता पार्टी।

27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है भारतीय जनता पार्टी।

सुषमा स्वराज रहीं थी दिल्ली में भाजपा की अंतिम मुख्यमंत्री।

लगातार 27 सालों से दिल्ली की सत्ता पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का रहा है कब्जा।

दिल्ली से बहुत ही बड़ी खबर!

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेन्द्र जैन, सौरभ भारद्वाज बुरी तरह चुनाव हारे।

ढह गया केजरीवाल का दिल्ली किला।

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दी पटखनी।

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं प्रवेश वर्मा।

प्रवेश वर्मा हो सकते हैं भाजपा विधानमंडल के नेता। बन सकते हैं मुख्यमंत्री!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *