📌कोयला उत्पादन, प्रेषण ,उत्पादकता, गुणवत्ता और खदान परिचालन गतिविधियों को जाना, की गहन चर्चा

Newspost, Corporate Desk. @rohitgupta

कोल कंट्रोलर, भारत सरकार (आईआरटीएस) सजिश कुमार एन. ने भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) का दौरा किया। यह प्रवास दो दिवसीय रहा। इस दौरान श्री कुमार ने एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम एवं निदेशक मण्डल से औपचारिक मुलाक़ात की एवं कोयला उत्पादन, प्रेषण, उत्पादकता, गुणवत्ता और अन्य खदान परिचालन गतिविधियों जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की।

एनसीएल में दो दिवसीय दौरे के दौरान श्री सजिश कुमार एन. ने शुक्रवार को एनसीएल की निगाही परियोजना का दौरा कर व्यू प्वाइंट्स से खदान का अवलोकन किया। साथ ही ड्रैगलाइन परिचालन को देखा। इसके अलावा उन्होंने निगाही स्थित इको-पार्क का दौरा किया एवं
पौधारोपण किया।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक (उत्पादन) /टीएस टु सीएमडी, दीपक सक्सेना,परियोजना अधिकारी निगाही सीपी सिंह एवं परियोजना तथा मुख्यालय से अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#MyNCL #CoalIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *