अपने भावी कार्यकाल की सफलता हेतु ईश्वर से की प्रार्थना

Newspost, State Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी, भोपाल.

मध्य प्रदेश के सीधी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर विजयी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद रीती पाठक ने कल सोमवार को विधानसभा वल्लभ भवन पहुंचीं और भवन में प्रवेश के पूर्व विधानसभा की दहलीज को दंडवत प्रणाम कर मोदी जी के संसद में प्रवेश करने के समय के दृश्य की याद दिला दी। नत मस्तक होकर विधायक रीती पाठक ने अपने नवीन कार्यकाल की सफलता के लिए प्रार्थना की।

इसके पश्चात सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने अपने विधानसभा सदस्य बनने के उपरांत की अन्य कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं। 

गत रविवार की रात विधायक रीती पाठक दिल्ली से भोपाल पहुंची तो उनके समर्थकों ने एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा तक जोरदार स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी और रीती पाठक जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *