सिंगरौली के वरिष्ठ खिलाड़ी व राष्ट्रीय रेफरी लाल बहादुर को बनाया गया प्रदेश की टीम का कोच

Newspost, Sports Desk, A. Anand, भोपाल/सिंगरौली.

आगामी 22 से 26 दिसंबर को भुवनेश्वर (ओड़िशा) में आयोजित राष्ट्रीय शालेय अंडर 14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिये मध्य प्रदेश टीम के लिये जिले से दो खिलाड़ियों क्रमशः चंदन बैस, शा. माध्यमिक विद्यालय बिरकुनियां एवं दीपक कहार, शा. माध्यमिक विद्यालय पिपरा, संकुल करैला का चयन किया गया है। इनके साथ ही जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी व राष्ट्रीय रेफरी (शिक्षक) लाल बहादुर बैस का चयन प्रदेश की टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

यह दोनों खिलाड़ी (छात्र) प्रदेश की टीम के कोच लाल बहादुर के साथ नर्मदापुरम, भोपाल रवाना होंगे। वहां 15 से 20 दिसंबर तक आयोजित कैम्प में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कैम्प के बाद प्रदेश की टीम भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी जहां राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

उक्त चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, जिला शालेय क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एम‌एल सिंह, ब्लॉक समन्वयक सियाराम भारती, संकुल प्राचार्य डीपी सिंह, प्रधानाध्यापक बिरकुनियां विद्यालय अरविन्द कुसुमाकर, प्रधानाध्यापक पिपरा भागवत प्रसाद बैस, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बद्री नारायण बैस, सचिव राजेंद्र बैस, बबुआराम बैस, अरुण कुमार बैस सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *