Newspost, Sports Desk, देवसर, सिंगरौली.
मध्य प्रदेश के रीवा संभाग व सिंगरौली जिले के देवसर विकासखंड में 67 वीं संभागस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता सत्र 2023-24 देवसर के स्व.लक्ष्मीकांत पाठक स्टेडियम में समारोहपूर्वक संपन्न हो गई। विगत सोमवार व मंगलवार को दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इसमें संभाग के चारों जिलों क्रमशः रीवा, सतना, सीधी एवं सिंगरौली के अंडर-17 व 19 के बालक व बालिकाएं सम्मिलित रहीं।

उक्त खेल आयोजन में एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉक्सिंग व योग की स्पर्धाओं की प्रतियोगिता स्व लक्ष्मीकांत पाठक स्टेडियम देवसर व कन्या महाविद्यालय देवसर के प्रांगण में सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम में खेल के शुभारंभ के मुख्य अतिथि, एस.बी.सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। खेल कार्यक्रम के द्वितीय दिवस खेलों के सफल आयोजन पश्चात मुख्य अतिथि कार्यालय संयुक्त लोक शिक्षण रीवा से के.पी. तिवारी, उप संचालक लोक शिक्षण रीवा, किरण अवस्थी सहायक संचालक खेल एवं संगीता त्रिपाठी सहायक सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रीवा रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के समक्ष संभाग स्तरीय खेल कार्यक्रम के दौरान अच्छे प्रदर्शन से आगामी दिनों राज्य स्तरीय खेल के लिए चयनित खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर देश प्रदेश में नाम रोशन करने का आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। साथ ही शानदार आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एस बी सिंह ने सभी खिलाड़ियों सहित आयोजन में सहभागीय सभी अधिकारी-कर्मचारियों, प्रमुख रूप से जिला क्रीड़ा अधिकारी एल.के. पाण्डेय, डॉ अरुण चतुर्वेदी जिला समन्वयक आई टी सेल एवं देवसर के समस्त प्राचार्य और सुनील द्विवेदी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

