Newspost, Regional Desk, Sarai, Singrauli, MP.

सिंगरौली जिले के सरई नगर परिषद के एक निजी नर्सिंग होम में भैरव समिति घोघरा द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर में मुख्य रूप में तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा, थाना प्रभारी सरई ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल दुबे, अजय शर्मा, बृजेश तिवारी, दिनेश उपाध्याय, विकास श्रीवास, अशोक जायसवाल, मोहित साहू, अमर राज केशरी व भैरव समिति के सदस्यों सहित अन्य 41 लोगों ने रक्तदान किया। युवाओं ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा व थाना प्रभारी सरई ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्तदान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व होना चाहिए। रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। रक्त दान के माध्यम से हम कई असहाय लोगों की सहायता कर सकते हैं। इस शिविर में डा. डी .के .मिश्रा सचिव रेड क्रॉस सोसायटी सिंगरौली ब्लड सेंटर टीम में जय प्रकाश दुबे -को ऑर्डिनेटर, हरिशंकर गुप्ता -टेक्निकल सुपरवाइजर, शिवानी सिंह स्टाफ नर्स, रामकली रजक की अहम भूमिका रही।

रक्त दाताओं में शामिल रहे सरई निवासी अमर राज केशरी ने कहा कि रक्त की जरूरत कब किस इंसान को पड़ जाए, कहा नहीं जा सकता। क्या पता आपके खून की कुछ बूंदे किसी जरूरतमंद की सांसों को थमने से रोक दें। प्रचार-प्रसार के बावजूद आज भी बहुत से लोगों के दिलो दिमाग में रक्तदान को लेकर कुछ गलत धारणाएं विद्यमान हैं। यही वजह है कि बहुत प्रयास के बावजूद बमुश्किल कम रक्त उपलब्ध हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *