News post, Regional Desk, Ashish Soni, Singrauli,MP
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सिंगरौली एनसीएल के अमलोरी परियोजना में ओबी हटाने के लिए कलिंगा कमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी को कार्य दिया गया है। जिसमे स्थानीय लोगो को रोजगार बिल्कुल भी नही दिया जा रहा है।
कलिंगा कंपनी के कर्मचारी युवाओं को नौकरी देने के नाम पर मोटे रकम की वसूली कर रहे है। यहाँ तक कि जिले के बेरोजगार युवाओं को कंपनी के ऑफिस तक नही जाने दिया जाता है। जिनका कंपनी के कर्मचारियों के साथ अच्छा सांठ गांठ है। उनको एनसीएल के सीआईएसएफ अधिकारी जाने की अनुमति देते हैं और जो बेरोजगार युवा अपनी सेटिंग नही कर पाते हैं। उनको सीआईएसएफ गेट से ही बाहर भाग दिया जाता है। जो कि अत्यंत निंदनीय है।
ऐसे मुद्दों पर शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए
ऐसे कारनामों को रोकने के लिए जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने जिला कलेक्टर एवं एनसीएल महाप्रबंधक को ज्ञापन भी दिए हैं और उस ज्ञापन में मांग किया गया है। कि यदि 14 दिसम्बर तक जिले के स्थानीय निवासियों एवं विस्थापित परिवार को नौकरी देकर 70 प्रतिशत की सूची उपलब्ध नही कराया गया तो 15 दिसम्बर को कलिंगा कंपनी के खिलाफ में स्थानीय बेरोजगार युवाओं एवं विस्थापित परिवार के साथ मिलकर सीजीएम ऑफिस का घेराव करेंगे और जरूरत पड़ा तो माइंस के अन्दर घुस के चक्का जाम हड़ताल करेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन एवं एनसीएल प्रबंधन की होगी।
