Newspost, Regional Desk, Ashish Soni, Singrauli, MP

भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया। इस संबंध में जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर में अवैध रूप से मिली अरबों की संपत्ति जब्त किए जाने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी “रज्जू”के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अंबेडकर चौक में नारेबाज़ी कर पुतला दहन किया।

अपने वक्तव्य में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि भारत के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक स्थान पर इतना नकद रूपया एक साथ बरामद हुआ हो। इनकम टैक्स विभाग ने लगभग ढाई सौ करोड़ की राशि एक मुस्त बरामद की है। ये कांग्रेसी किस मुंह से अपने आप को इमानदार और गरीबों का हितैषी बताते हैं। समझ में नहीं आता। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमापति जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का तो चाल चरित्र चेहरा ही यही है। इनके रग -रग में बेइमानी और भ्रष्टाचार बसा है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी समूल समाप्त हो जायेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार, रीता सिंह, उमेश कुशवाहा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *