Newspost, Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी.
सीधी विधानसभा की नव निर्वाचित विधायक रीति पाठक के निज निवास में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरीश मिश्र, विजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष, शिवकरण सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री, डॉ. राजेश पाण्डेय जिला संयोजक, अरुण सिंह कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अयोध्या पटेल कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष मझौली एवं बीआरसीसी मझौली, सुखधाम सिंह ब्लाक अध्यक्ष, अखंड सिंह ब्लाक अध्यक्ष सिहावल एवं सभी पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नव निर्वाचित विधायक रीति पाठक ने भी अध्यापक शिक्षक संवर्ग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सभी समस्याओं के निराकरण हेतु सहयोग करने का वचन दिया।
